{"_id":"68bc6d3a49344b25be05717f","slug":"mukesh-again-became-the-president-of-brick-manufacturer-welfare-committee-yogendra-became-the-general-secretary-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-136984-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ईंट निर्माता कल्याण समिति के फिर अध्यक्ष बने मुकेश, योगेंद्र बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ईंट निर्माता कल्याण समिति के फिर अध्यक्ष बने मुकेश, योगेंद्र बने महामंत्री
विज्ञापन
हरदोई। ईंट निर्माता कल्याण समिति की बैठक शनिवार को नघेटा रोड स्थित एक होटल में हुई। इस दौरान एक बार फिर से जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल को समिति का अध्यक्ष चुना गया। महामंत्री पद पर भी सबकी सहमति से फिर से योगेंद्र दत्त मिश्र को चुना गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि शासन सतर पर वार्ता कर भट्ठों में फुंकाई का समय एक फरवरी से करा लिया जाए।
बैठक में मनोज मिश्रा ने मुकेश अग्रवाल को फिर से अध्यक्ष और योगेंद्रदत्त मिश्रा को महामंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी ने सहमति दे दी। इसके बाद मुकेश अग्रवाल ने सभी का आभार जताते हुए भट़्ठा मालिकों की समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि मौजूदा समय में भट्ठा मालिकों की स्थिति खराब है। भट्ठों पर बड़े पैमाने पर ईंट लगी है, लेकिन बिक्री नहीं हो रही। इसके कारण आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो रही है। कपिल गुप्ता ने कहा कि कुछ साथी अक्तूबर और नवंबर में ही फुंकाई का काम शुरू कर देते हैं।
इसके कारण उत्पादन ज्यादा होता है और बिक्री में कमी आ जाती है। कहा कि शासन से ही भट्ठों की फुंकाई का का समय एक फरवरी से तीस जून तक निर्धारित करा दियाजाए। सभी भट्ठा मालिकों से ट्रैक्टर ट्राली में हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने का अनुरोध महामंत्री योगेंद्र दत्त मिश्रा ने दिया। बैठक में प्रिंस अग्रवाल, विमलेश गुप्ता, सुभाष चंद्र त्रिपाठी, अनीसुल हसन, चंद्रजीत यादव, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।