{"_id":"67eec89bfd7eadf0f10c7e10","slug":"mp-said-in-lok-sabha-hatyaharan-tirtha-should-be-connected-to-ramayana-circuit-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-129216-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में बोले सांसद: रामायण सर्किट से जोड़ा जाए हत्याहरण तीर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा में बोले सांसद: रामायण सर्किट से जोड़ा जाए हत्याहरण तीर्थ
Thu, 03 Apr 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो-45-लोकसभा में बोलते सांसद अशोक रावत। स्रोत वीडियोग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मिश्रिख से सांसद अशोक रावत ने जनपद में स्थित हत्याहरण तीर्थ काे रामायण सर्किट में शामिल किए जाने की मांग लोकसभा में की है। लोकसभा में सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामायण सर्किट बनाने का निर्णय लिया है।
इसमें भगवान राम से जुड़े देश के विभिन्न राज्यों के 15 स्थानों को विकसित करते हुए रामायण सर्किट में जोड़ने का निर्णय हुआ है। सांसद ने कहा कि मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई जनपद के बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में हत्याहरण तीर्थ है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम लंका में रावण का वध करने के बाद ब्रह्म हत्या के दोष से मुक्त होने के लिए हत्याहरण में स्नान किया था। अशोक रावत ने मांग की है कि रामायण सर्किट में हत्याहरण तीर्थ को भी जोड़ा जाए।