फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MP's daughter Sanghamitra, why is she silent? She should come forward and give an explanation.

Hardoi News: सांसद बेटी संघमित्रा आखिर चुप क्यों हैं...आगे आकर स्पष्टीकरण देना चाहिए

Sun, 29 Jan 2023 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
MP's daughter Sanghamitra, why is she silent? She should come forward and give an explanation.
फोटो-30- कार्यक्रम में बोलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : HARDOI
मल्लावां (हरदोई)। भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य पर सीधे निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सांसद बेटी को आगे आकर सपा नेता अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर अपना रुख साफ करना चाहिए। उन्होंने सांसद संघ मित्रा मौर्य की चुप्पी पर हैरानी जताई है।
विज्ञापन

भूपेंद्र चौधरी रविवार को जिले के मल्लावां कस्बे में बूथ समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष का बयान राजनीतिक हलकों में भाजपा की आगामी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी अब निश्चित तौर पर इस पर विचार करेगी कि समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य विवादित बयान दे रहे हैं, उनकी बेटी बीजेपी से सांसद हैं।
विज्ञापन

उनको भी अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी कि वह अपने पिता के साथ हैं या भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। ऐसे में पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से अलग नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई का संकेत तो नहीं दे गए भाजपा अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान राजनीतिक गलियारों में एक नई गर्मी पैदा कर सकता है। अभी तक बदायूं से सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य पर सिर्फ सवाल उठ रहे थे, लेकिन पहल बार प्रदेश अध्यक्ष के बयान को कार्रवाई का संकेत माना जा रहा है। ये बयान 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एक नए समीकरणों को तैयार करने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed