फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MP instructions to fix the mobile service

सांसद के मोबाइल सेवा दुरुस्त करने के निर्देश

Sat, 18 Apr 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 18 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
MP instructions to fix the mobile service

बीएसएनएल की दूर संचार सलाहकार समिति की बैठक में मोबाइल आदि सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश सांसद अंशुल वर्मा ने दिए। उन्होंने

विज्ञापन
अधिकारियों से कहा कि आज जो भी मामले उठाते हुए सदस्यों ने सुझाव दिए हैं, उन पर कार्य करते हुए लोगों को बेहतर सेवाएं दी जाएं, ताकि ग्राहक आधार बढ़ने के साथ राजस्व की भी वृद्धि हो सके।

टीडीएम संजय केसरवानी ने सभी को आश्वस्त किया कि उपलब्ध संसाधनों से सेवा गुणवत्ता को लेकर जो भी अच्छा से अच्छा हो सकेगा, किया जाएगा और इस ओर बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा है। बैठक में समिति के सदस्य प्रकाश चंद्र गुप्ता, विनोद राठौर, रमेश सिंह सोमवंशी, वीरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, पवन कुमार, अंबुज शुक्ला आदि द्वारा मोबाइल सिगभनल न मिलने तथा ब्राडबैंड की स्पीड संबंधी मामले उठाए गए।

इस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा जानकारी देते हुए समस्याओं को दूर कराने की बात कही गई। सदस्य पवन कुमार जैन, आशीष पाठक, इरतजा अली, अजीत सिंह आदि ने भी सेवाओं को लेकर सुझाव दिए। इस दौरान बीएसएनएल के सीईओ आरसी बरई, मंडल अभियंता प्रशासन आरसी गुप्ता, मंडल अभियंता सेल्स नाथूराम पाल, उपमंडल अभियंता प्रशासन मोहम्मद उमर खान आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed