फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   movement on harassment of workers-BSP

कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर आंदोलन- बसपा

Sat, 24 Oct 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 24 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
movement on harassment of workers-BSP
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सैंचामऊ मतदान केंद्र केे बाहर हुए बवाल में
विज्ञापन
बसपा नेता और उनके रिश्तेदार के खिलाफ हुई कार्रवाई से खफा बसपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसके लिए वह सोमवार से जिलाधिकारी से मिलकर धरना प्रदर्शन की अनुमति लेेंगे। इस दौरान पार्टी नेता राजाबक्श सिंह ने कहा

कि विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद से उनके व उनके परिवार के खिलाफ सत्ता के दबाव में उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की जा रही है। लेकिन वह किसी भी हालत में झुकेंगे नही। शुक्रवार की देर शाम जिला कारागार से जमानत पर छूटे बसपा नेता राजाबक्श सिंह ने सपा के एक असरदार नेता पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर को टड़ियावां थाना क्षेत्र में स्थित

सैंचामऊ मतदान केंद्र पर हो रही बूथ कैप्चरिंग की शिकायत उन्होंने जिले के आला अफसरों से लेकर प्रेक्षक तक से की। इस पर सुनवाई नहीं हुई बल्कि उन्हें, उनके भनैज दामाद विवेक सिंह और अजय मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में बिठा लिया और एक दलित व्यक्ति की तहरीर पर उनके समेत कई लोगों पर जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में फर्जी रिपोर्ट दर्ज

कराई गई। कहा कि वादी ने स्वयं कोर्ट में हलफनामा देकर बताया कि वह उन लोगों को पहचान नहीं सका। अदालत ने जमानत दे दी और वह देर शाम जेल से रिहा हो गए। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाया। कहा कि उन्हें आशंका है कि उनकी, छोटे भाई राजेश सिंह व भनैज दामाद विवेक सिंह के विरुद्ध षड़यंत्र रचकर हत्या कराई जा सकती है। ऐसे

में प्रशासन उनको सुरक्षा उपलब्ध कराए। उन्होंने फर्जी मुकदमा बनाने वाले पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध सीबीआई जांच कराने की मांग की। बसपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed