फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mountaineers will come out today to hoist the tricolor on Mount Unam

Hardoi News: माउंट यूनम पर तिरंगा फहराने आज निकलेंगे पर्वतारोही अभिनीत

Thu, 19 Sep 2024 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mountaineers will come out today to hoist the tricolor on Mount Unam
हरदोई। बृहस्पतिवार को पर्वतारोही अभिनीत मौर्या आज (शुक्रवार को) एक नए अभियान पर निकलेंगे। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने अभिनीत मौर्या को तिरंगा देकर नए अभियान में सफलता का आशीष दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट कार्यालय पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने पर्वतारोही अभिनीत मौर्य को हिमाचल प्रदेश के माउंट यूनम पर चढ़ाई कर देश की आन-बान-शान तिरंगा को फहराने के लिए दिया। माउंट यूनम हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति घाटी में बारालाचा दर्रे के पास लाहौल घाटी की सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई 20,300 फीट है। पर्वतारोही ने बताया कि अभियान में करीब आठ से 10 दिन लगेंगे।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत मनाली से करेंगे, पहले दो दिन मनाली में पर्वतारोहण का अभ्यास करेंगे, उसके बाद केलांग पहुचेंगे और फिर भरतपुर बेस कैंप से मुख्य अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके पहले वह यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस व अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहरा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed