फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Motorcyclist injured in collision with pickup truck dies

Hardoi News: पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

Sat, 05 Sep 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist injured in collision with pickup truck dies
फोटो-39-दीपक। फाइल फोटो
भरावन। बीते बृहस्पतिवार को लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार चाचा भतीजी में से चाचा की मौत हो गई। शुक्रवार रात निजी अस्पताल से रेफर किए जाने पर लखनऊ ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। अतरौली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कौड़िया निवासी दीपक (22) मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार सुबह लगभग चार बजे वह बाइक से अपनी भतीजी रीमा (20) को दवा दिलाने हरदोई जा रहे थे। लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बघौली थाना क्षेत्र के महरी के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में दीपक और रीमा घायल हो गई थीं। दोनों को परिजन ने संडीला के बेगमगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार शाम दीपक की हालत ज्यादा बिगड़ने पर चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन दीपक को लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में मलिहाबाद के पास उनकी मौत हो गई। शव लेकर परिजन वापस अपने गांव आ गए।
विज्ञापन

इसके बाद अतरौली थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि हादसा बघौली थाना क्षेत्र में हुआ है। दुर्घटना करने वाली पिकअप बघौली पुलिस के कब्जे में है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed