{"_id":"cbf78d0ebf0d47740a0b7199b4e60cdd","slug":"motor-accident-promises-to-discuss-the-pre-trial-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर दुर्घटना वादों के प्री ट्रायल पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर दुर्घटना वादों के प्री ट्रायल पर चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 11 Mar 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च महीने में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मासिक
विज्ञापन
लोक अदालत के बाबत मंगलवार को प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज नरेश जैन ने बीमा
कंपनियों के वकीलों और याचियों के वकीलों के साथ बैठक की। प्री ट्रायल बैठक
में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के कई वादों में पक्षकार सुलह को राजी हो गए।
विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 14 मार्च को जिले में राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत का आयोजन हो रहा है। प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज नरेश ने सभी अपर जिला जज के साथ मंगलवार को प्री ट्रायल बैठक में न्यायाधीशों, वकीलों और बीम कंपनी के अफसरों ने मिलकर वादों के निस्तारण की चर्चा की।
जिला जज नरेश जैन ने बीमा कंपनियों व याचीगण के वकीलों से उनके पक्षों को सुना। जिला जज ने सभी से अपील की कि वह लोग ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण सुलह समझौते से लोक अदालत में कराएं। बैठक में नेशनल इंश्योरेंस, ओरियंटल इंश्योरेंस, द न्यू इंडिया इंश्योरेंस, यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी आदि के वकील और वादकारियों के वकील मौजूद थे।
विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिविल जज श्याम शंकर ने बताया कि प्री ट्रायल बैठक काफी सफल रही। बैठक में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के कई वादों में पक्षकार सुलह को भी सहमत हुए हैं। बैठक में एडीजे कमला सिंह यादव, लक्ष्मीकांत शुक्ला, अनमोल पाल, विजेंद्र कुमार, सूबा सिंह, रामसागर मिर्धा, विशंभर प्रसाद, श्रीकांत वर्मा आदि मौजूद थे।