फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Motivate farmers to promote food grain production

Hardoi News: श्रीअन्न उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रेरित करें

Tue, 29 Aug 2023 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Motivate farmers to promote food grain production
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। श्रीअन्न (मोटे अनाज) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाए। डीएम ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर से उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम की रैली व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीएम एमपी सिंह ने कहा कि किसानों को श्रीअन्न में ज्वार, बाजारा, कोदो, रागी, सावां आदि की खेती पर ध्यान देना चाहिए। श्रीअन्न की खेती मृदा व इंसान के स्वास्थ्य के लिए उत्तम है। इसमें उवर्रक की कम आवश्यकता पड़ती है और गो-आधारित खेती के लिए उपायुक्त है। रैली निरीक्षण भवन, पुलिस लाइन, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा होते बिलग्राम चुंगी पहुंची। उप निदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अधिकारी शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें
हरदोई। आमजन की शिकायतों का अधिकारी समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। मंगलवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिकायतों की विभागवार स्थिति जानी। कहा कि पोर्टल व अन्य स्रोतों से प्राप्त शिकायतों की अधिकारी भौतिक जांच अवश्य करें। कोई भी शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में न आने दी जाए। शिकायतकर्ता से संवाद करें और आख्या तय प्रारूप पर ही प्राप्त कराएं। सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी, डिप्टी कलक्टर प्रेरणा गौतम, डीडीओ अरविंद कुमार, पीडी गजेंद्र तिवारी सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed