{"_id":"6446ce535743f7f8fd0697c4","slug":"mother-son-injured-young-mans-hand-scorched-hardoi-news-c-12-1-197153-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत
Tue, 25 Apr 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में पाया मार्ग पर तुलसीपुर गांव के सामने पैदल जा रहे युवक को अवैध मिट्टी के खनन में लगे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के तुलसीपुर मजरा भरावन निवासी रमेश (45) सोमवार की सुबह 10:30 बजे पैदल भरावन चौराहा से घर जा रहे थे। इसी बीच तुलसीपुर गांव के सामने तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। रमेश लखनऊ में मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
रमेश के एक डेढ़ वर्षीय पुत्री प्रियांशी एक पुत्र पारस चार वर्ष का है। पिता की मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया । कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया बड़े भाई गंगाराम की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक भजनू निवासी जानकी खेड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
भाई गंगाराम ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ट्राली में मिट्टी भरकर ईंट भट्टे पर जा रहा था। आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध खनन चल रहा है। जिसके चलते ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरकर काफी तेजी से सड़क पर दौड़ते रहते हैं।