फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mother dies after giving birth to a baby girl

Hardoi News: बच्ची को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत

Sat, 07 Feb 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 07 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mother dies after giving birth to a baby girl

विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बरवन में बृहस्पतिवार सुबह गर्भवती की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें पहले महिला अस्पताल और फिर प्राइवेट अस्पताल ले गए। प्राइवेट अस्पताल में बेटी को जन्म देने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन लखनऊ ले गए। यहां नर्सिंगहोम में देर शाम उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आ गए। मृतका के भाई ने घटना के हालात पर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रा सराय निवासी नरसिंह ने 30 अप्रैल 2025 को छोटी बहन सुरभि (25) की शादी लोनार कोतवाली क्षेत्र के बरवन गांव निवासी राम लखन से की थी। नरसिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही राम लखन और उसके परिजन बहन से बाइक और नकदी की मांग करते थे। मना करने पर सभी सुरभि की पिटाई करते थे।
विज्ञापन

राम लखन के मुताबिक सुरभि गर्भवती थी। बृहस्पतिवार की सुबह सुरभि की तबीयत बिगड़ गई। सुरभि को पहले महिला चिकित्सालय फिर प्राइवेट अस्पताल ले गए। बाद में लखनऊ में नर्सिंगहोम में सुरभि की इलाज के दौरान मौत हो गई। भाई ने पति रामलखन, उसके माता-पिता, बहन-बहनाई और भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed