फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mother died on daughter marriage

बेटी की शादी में जा रही मां की दुर्घटना में मौत, दो घायल

Wed, 15 Dec 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
mother died on daughter marriage
कार से निकालकर गोद में ऋषभ को लिए पाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। बेटी की शादी में जा रही महिला की कार में ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में कार खंती में गिरने से महिला की मौत हो गई। जबकि उसका देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर निवासी जय प्रकाश किसान हैं। उन्होंने पुत्री शशि (21) की शादी जगतपुर नकटौरा निवासी ऋषि सिंह के साथ तय की थी। शाहाबाद के अल्हापुर तिराहा स्थित एक लॉन में सोमवार को वैवाहिक कार्यक्रम था। जय प्रकाश की पत्नी बड़ी बिटिया (55) ने सभी परिजनों और रिश्तेदारों को कार्यक्रम स्थल पर भेज दिया।
विज्ञापन

देर रात वह भी कार से देवर नीकू (49) और पौत्र ऋषभ (6) के साथ मैरिज लॉन जा रही थी। पाली थाना क्षेत्र में शाहाबाद मार्ग पर अतर्जी मोड़ के निकट ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। कार खंती में पलट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को निकाला लेकिन तब तक बड़ी बिटिया की सांसें थम गईं। हादसे में नीकू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पाली ले लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने ऋषभ को सकुशल बाहर निकाला। संदीप सिंह ने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की विदाई से पहले मां सदा के लिए हो गई ‘विदा’
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर निवासी बड़ी बिटिया की इकलौती पुत्री शशि की गोद भराई से लेकर तिलक और फिर हल्दी की रस्म धूमधाम से हुई थी। सोमवार को शादी के दिन भी बड़ी बिटिया ने पूरी तैयारी कराई। वैवाहिक स्थल पर बरात के स्वागत सत्कार की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन देर रात हुए हादसे में बड़ी बिटिया की मौत से कोहराम मच गया।

लड़के वालों ने बड़ा दिल दिखाया और बुजुर्गों की सलाह पर शांतिपूर्ण ढंग से शादी की रस्में पूरी कर ली गईं। शशि को विदा कर दिया गया। परिजन बड़ी बिटिया के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की जद्दोजहद में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed