{"_id":"57507c5b4f1c1b862d108fb2","slug":"morning-afternoon-evening-unbridled-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह, दोपहर, शाम कटौती बेलगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह, दोपहर, शाम कटौती बेलगाम
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिन बिजली के विकास भवन में लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। रात होते ही लोकल फाल्ट भी झटके देने लगते हैं। शहर से लेकर गांव तक आम जनजीवन प्रभावित है। लोगों में अब गुस्सा भी पनप रहा है जो कभी भी फूट सकता है।
विज्ञापन
दिन में तेज धूप और उमस से चैन नहीं मिल रहा है। रातें भी अब गर्म होने लगी हैं। अघोषित कटौती से जनजीवन बेहाल है। बुधवार को शहर में करीब नौ घंटे की बिजली कटौती हुई। बुधवार को शाम को सात बजे बिजली आने के बाद लोकल फाल्ट की वजह से करीब डेढ़ घंटे की कटौती हो गई।
विज्ञापन
वहीं रात में भी 11:45 बजे से 12:45 बजे तक कटौती हुई। गुरुवार को भी सुबह सात से नौ बजे तक नियमित शेड्यूल की कटौती के साथ दिन में सवा एक बजे से सवा चार बजे तक तीन घंटे की कटौती हुई। सवा चार बजे बिजली आने के करीब 45 मिनट बाद फिर पांच बजे बिजली चली गई और सात बजे ही सुचारु हुई। भीषण गर्मी में बिजली की कटौती से शहर से लेकर गांव की जनता परेशान है। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित है।
विज्ञापन
रात में कटौती से बढ़ रहीं चोरियां
रात की कटौती से चोरियोें में भी इजाफा हो रहा है। पांच दिन पहले शहर की दो बड़ी दुकानों में सेंध लगाकर चोरी हुई थी, जिसका खुलासा पुलिस अभी नहीं कर पाई है। मंगलवार की रात को रद्धेपुरवा रोड पर भी दुकान में सेंध लगाकर चोरी हो गई। जिसके बावजूद भी रात की कटौती बंद नहीं है।
लोड बढ़ते ही धधका ट्रांसफार्मर
शहर में बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। उधर बिजली आने पर एक साथ उपकरण शुरू कर दिए जाने से लोड में भी इजाफा हो रहा है। जिसकी वजह से बुधवार की रात को पिहानी चुंगी पर रखा ट्रांसफार्मर धधक उठा। ट्रांसफार्मर में आग लगते ही लोगों ने विभाग को सूचना दी, जिससे तत्काल बिजली बंद कराई गई। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।