{"_id":"679fbd2567ace3081b0d56a7","slug":"more-than-four-lakh-farmers-got-farmer-registry-done-hardoi-news-c-213-1-hra1001-126293-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चार लाख से अधिक किसानों ने कराई फार्मर रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चार लाख से अधिक किसानों ने कराई फार्मर रजिस्ट्री
Mon, 03 Feb 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
चार लाख से अधिक किसानों ने कराई फार्मर रजिस्ट्री
- सूबे में पहले पायदान पर बना जिला, 28 फरवरी तक बढ़ी समयावधि
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। फार्मर रजिस्ट्री कराए जाने में जिला पहली पायदान पर बरकरार है। चार लाख से अधिक किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करा ली है। किसानों की संख्या को देखते हुए शासन ने फार्मर रजिस्ट्री किए जाने के लिए समय सीमा बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी है। ताकि शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा सके।
भारत सरकार की ओर से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराए जाने की व्यवस्था दी गई है। जिले में सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री समय से करा लिए जाने के लिए तहसीलवार लक्ष्य भी दिया गया है। जिले में अभी तक 4,04,106 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करा ली है। जिसमें तहसील संडीला में 1,04,816, सदर में 1,04,707, शाहाबाद में 71,782, बिलग्राम में 66,456 और सवायजपुर में 56,345 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई गई है। उप निदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री किसान सेल्फ मोड से भी कर सकते हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए राजस्व, कृषि और पंचायतीराज विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
बताया कि लेखपाल के होने से किसानों को अपने कुल डाटा और उनकी डाटा संख्या तलाशने में दिक्कतें नहीं होती हैं। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित किए जाने के साथ ही इसके लाभ भी बताए जा रहे हैं।