फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   More than 3,000 applications pending, notice to 47 heads, Panchayat secretaries

Hardoi News: 3,000 से अधिक आवेदन लंबित, 47 प्रधान, पंचायत सचिवों को नोटिस

Fri, 11 Oct 2024 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
More than 3,000 applications pending, notice to 47 heads, Panchayat secretaries
हरदोई। पारंपरिक कारीगरी को निखारने की योजना पर प्रधान, पंचायत सचिवों की लापरवाही भारी है। 47 ग्राम पंचायतों में करीब 3,000 से अधिक आवेदन ऑनलाइन लंबित हैं। इससे जनपद की स्थिति भी प्रभावित हो रही है। विभाग ने प्रधानों, पंचायत सचिवों से जवाब-तलब किया है। प्रधानों के अधिकार सीज किए जाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

पारंपरिक कारीगरी को निखारने के लिए प्रधानमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में से एक पीएम विश्वकर्मा योजना में ग्रामीण कारीगरों को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार की स्थापना के लिए आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके लिए गांव के कारीगरों से प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए हैं। 47 ग्राम पंचायतों में करीब तीन हजार से अधिक आवेदनों पर प्रधान और पंचायत सचिव कुंडली मारे बैठे हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत सचिव केशव शुक्ला, अजीत मिश्रा, अभय सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, दिव्या सिंह गौर, सोबरन लाल, अवधेश कुमार कश्यप, राकेश सिंह पाल, संतोष कुमार, अंकित सिंह, रामकृष्ण कुमार, अमरेश पांडेय, नीरज कुमार, उदय प्रताप सिह, कृपाल सिंह, विमल श्रीवास्तव, मानवेंद्र शुक्ला, राणा रणंजय सिंह, संतोष कुमार, विपिन कुमार सिंह, दिव्यांशु वर्मा, धीरज पांडे, जितेंद्र गुप्ता, श्रीश मिश्रा, कौशलेंद्र भारतीय, विवेक कश्यप, पंकज त्रिपाठी, विजय सिंह यादव, लाल बहादुर, रवि कुमार वर्मा, अभय राज वर्मा, सर्वेश कुमार राना, वीरेंद्र सिंह, मन्नीलाल, राजीव कुमार, गिरिंद वर्मा, नंदनी गुप्ता और संजय तिवारी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed