फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Moradabad GIC Principal's advocate son's half-burnt body found under suspicious circumstances

Hardoi News: मुरादाबाद जीआईसी प्रधानाचार्य के अधिवक्ता पुत्र का संदिग्ध हालात में अधजला मिला शव

Wed, 23 Oct 2024 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Moradabad GIC Principal's advocate son's half-burnt body found under suspicious circumstances
शाहाबाद (हरदोई)। मुरादाबाद राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के अधिवक्ता पुत्र का शव बुधवार को मोहल्ला चौक में बंद मकान में संदिग्ध हालात में जला पड़ा मिला। घटना की जानकारी से इलाके में खलबली मच गई। सीओ ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने और जलकर मौत होने का दावा किया है। हालात कुछ और ही इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन


शाहाबाद नगर के मोहल्ला चौक निवासी श्यामा कुमार गुप्ता मुरादाबाद में जीआईसी में प्रधानाचार्य हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी प्रोन्नति जिला विद्यालय निरीक्षक पद पर हुई है, लेकिन अभी तैनाती नहीं मिली है। शाहाबाद स्थित मकान में उनकी पत्नी और पुत्र दीपक गुप्ता उर्फ शैलेश (29) रहते थे। करवाचौथ पर श्यामा कुमार की पत्नी भी उनके पास मुरादाबाद चली गई थीं। घर में दीपक अकेला था। मंगलवार को दीपक के मकान के सामने रहने वाली महिला विमलेश हमेशा की तरह दीपक को अपने घर की चाबी देकर शाहजहांपुर चली गई थीं। बुधवार शाम को वापस आने पर वह चाबी लेने दीपक के पास गईं, तो मेनगेट बंद मिला।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद भी गेट नहीं खुला तो उन्होंने श्यामा कुमार को फोन किया।

श्यामा ने दीपक को फोन मिलाया तो फोन स्विच ऑफ मिला। इस पर श्यामा ने अपने दोस्त शाहाबाद निवासी उमेश चौधरी को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे उमेश चौधरी ने स्थानीय लोगों की मदद से पड़ोसी के मकान की छत पर जाकर जाल कटवाया और इससे नीचे गए। यहां कमरे में धुआं भरा था। बेड के पास अधिवक्ता का अधजला शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में रखा सारा सामान भी जला था। पास ही शराब की एक खाली बोतल भी पड़ी थी। शव मिलने की जानकारी पर सीओ अनुज मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर जानकारी ली। शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। माता-पिता भी घटना की जानकारी पर मुरादाबाद से निकल चुके हैं। सीओ का दावा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed