{"_id":"b29aac169456357e393e26adf6e6346d","slug":"mlc-district-administration-on-target-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी के निशाने पर जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी के निशाने पर जिला प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 23 Feb 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं एमएलसी अशोक
बाजपेयी ने प्रशासन पर बरसते हुए कहा कि अफसर सुधरे, वरना भुगतने को तैयार
रहे। अब किसी कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रामलीला मैदान पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि अब वो दिन लद गए, अब किसी को अपमान का दंश झेलना नहीं पडे़गा। कहा कि सभी लोग प्रदेश की सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और सपा को और ज्यादा मजबूत बनाने का काम करे।
उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का पुलिंदा है, इसलिए विरोधियों की अफवाहों पर ध्यान न देकर एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व सीएम अखिलेश यादव को किसानों को मसीहा बताते हुए सरकार की उपलब्धियां बताई। सपा विधायक बाबू खां ने भी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि सभी लोग मिलजुल कर कार्य करें।
सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि नाम शराफत है, पर विरोधियों के लिए सिर पर आफत हूं। उन्होंने भी नाम लिए बिना कुछ अफसरों को सुधरने की चेतावनी दी। इस मौके पर पारुल दीक्षित, विमल प्रकाश मिश्रा, कमलेश पाठक, श्याम मोहन, राजीव सिंह, श्रीकांत, रामनरेश, बलबीर सिंह, इंद्रपाल, कुनकुन, सुनीत, उत्तम, छोटेलाल आदि मौजूद थे।