फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MLA wrote: Auto driver dies due to car collision

Hardoi News: विधायक लिखी कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

Thu, 29 Feb 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
MLA wrote: Auto driver dies due to car collision
माधौगंज। (हरदोई) माधौगंज-बघौली मार्ग पर बुधवार की देर रात कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। घायल ऑटो चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने वाली कार में विधायक लिखा हुआ था। पुलिस ने कार कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

माधाैगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर ज्योली निवासी नन्हेंलाल (42) ऑटो चलाता था। बुधवार देर रात बघौली चौराहा पर सवारियां उतारकर अपने गांव जा रहा था। बघौली मार्ग पर पहुंतेरा गांव के पास माधौगंज की ओर से आ रही कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में नन्हेंलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी माधौगंज पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात डा. लोकेश ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके परिवार में पत्नी रीना, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। नन्हेलाल के भाई आशाराम ने कार चालक पर पंजीकरण के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार हरदोई शहर के निवासी संदीप कुमार वर्मा की है। इस पर विधायक लिखा होने की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में कार किसी विधायक के होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चाचा विधायक हैं हमारे के बाद... मौसा विधायक हैं हमारे

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जिस कार से दुर्घटना हुई है वह प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक की है। पड़ताल करने पर पता चला कि संदीप कुमार वर्मा के मौसा उन्नाव जनपद की एक विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। माना जा रहा है कि विभागीय लोगों के साथ ही अन्य लोगों पर भी रौब झाड़ने के लिए कार पर विधायक लिखवाया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र का कहना है कि मामले की जांच हो रही है और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed