फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mla,hardoi news,mask,sanitization,mp distributed

विधायक ने किया सैनिटाइजेशन, सांसद ने बांटे मास्क

Sun, 30 May 2021 10:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
mla,hardoi news,mask,sanitization,mp distributed
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने रविवार को सेवा ही संगठन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों व पूर्व पदाधिकारियों ने सेवा कार्य विभिन्न गांवों में किए। इस दौरान कहीं जनप्रतिनिधियों ने खुद ही सैनिटाइजेशन किया, तो कहीं मास्क वितरित किए।
विज्ञापन

हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद जय प्रकाश ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत अहिरोरी ब्लाक के बम्हनाखेड़ा और मदारा में लोगों को मास्क वितरित किए।
उन्होंने लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान प्रदीप पाठक, जीतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने सदर विधानसभा क्षेत्र के धन्नूपुरवा क्षेत्र में मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना। शाहाबाद से भाजपा विधायक रजनी तिवारी ने ग्राम कालागाढ़ा में खुद सैनिटाइजेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने दवाइयों की किट और मास्क का भी वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने के प्रति जागरुक किया।
यहां भाजपा जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, सीएचसी अधीक्षक डॉ.प्रवीण दीक्षित, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे। विधायक ने ग्राम परियल में राशन भी वितरित किया।
सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने बावन ब्लाक मुख्यालय पर राशन वितरण किया। उन्होंने सैनिटाइजेशन के लिए मशीनें भी रवाना कीं। इस दौरान बावन के मंडल अध्यक्ष देश दीपक दीक्षित भी मौजूद रहे। हरपालपुर के ग्राम धरमपुर में भाजपा नेता अतुल सिंह ने मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए।
सुरसा विकास खंड के ग्राम बौसरा, म्योनी, भेलावा आदि गांवों में भाजपा नेता धनंजय मिश्रा और उनकी टीम ने साबुन मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। संडीला के विधायक राजकुमार अग्रवाल ने ग्राम जामू और सांडा दखलौल में लोगों को जागरुक करते हुए दवा किट का वितरण किया।
इस दौरान संडीला ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष हर्षवर्धन मिश्रा, भरावन मंडल अध्यक्ष ओपी राजवंशी, अतरौली मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
ग्राम ककराली में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य ने सैनिटाइजर का वितरण किया, जबकि संडीला नगर अध्यक्ष महेंद्र सोनी ने भी सेवा कार्य किया।
सांसद अशोक वाजपेयी ने फत्तेपुर गयंद, बूढनपुर और हर्रई में मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने श्यामदासपुर और भरावन में सेवा कार्य किया। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने लीला नगला, भैंसी नगला, इनायतपुर में स्वच्छता अभियान चलाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने ग्राम ज्यूरा में सैनिटाइजेशन करने के बाद राशन वितरण किया। यहां शिवम तिवारी, बॉबी भदौरिया आदि मौजूद रहे।
सेवा ही संगठन कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि विभिन्न पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जनपद के पांच सौ गांवों में सेवा कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed