{"_id":"642f0e7d08a6e8cdcd058e63","slug":"mistake-in-tender-for-purchase-of-solar-lights-ban-imposed-hardoi-news-c-12-1-166096-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सोलर लाइट खरीदारी की निविदा में गड़बड़ी, लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सोलर लाइट खरीदारी की निविदा में गड़बड़ी, लगी रोक
Thu, 06 Apr 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
- क्षेत्र पंचायत के जिम्मेदारों ने निविदा में न तो सोलर लाइट की श्रेणी दर्शाई और न ही फर्मों के प्रपत्रों को गंभीरता से जांचा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। क्षेत्र पंचायत के जिम्मेदारों ने ई-टेंडरिंग के स्थान पर न्याय पंचायतवार लाइट खरीदारी के लिए निविदाएं निकाल दीं। इसमें न तो सोलर लाइट की श्रेणी दर्शाई और न ही फर्मों के प्रपत्रों को गंभीरता से जांचा गया। खरीदारी में गड़बड़ी की जांच सीडीओ ने कराई है और प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।
विकास खंड बेहंदर में क्षेत्र पंचायत निधि से 100 सोलर लाइट की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू की गई। जिम्मेदारों ने एक साथ निविदा के नियमों के अनुसार न तो ई-टेंडरिंग की और न ही जेम पोर्टल से खरीदारी की पहल की। चर्चा है कि अपनों को काम दिए जाने के उद्देश्य से विकास खंड की न्याय पंचायतवार 10 टुकड़ों में निविदा निकलवा दी।
शिकायत सीडीओ गुरूरानी तक पहुंची। सीडीओ ने बताया कि जांच में निविदा प्रक्रिया में ही गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। खरीदारी पर रोक लगा दी गई है। डीडीओ अजय प्रताप सिंह को जांच सौंंपी है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एक लाइट की कीमत 33 हजार रुपये
विकास खंड बेहंदर में सोलर लाइट खरीदारी के लिए जिस फर्म को काम दिए जाने की स्वीकृति दी गई है। फर्म की ओर से एक लाइट की कीमत 33 हजार रुपये दर्शाई गई है।
क्षेत्र पंचायत की ओर से 100 सोलर लाइट की खरीदारी होनी हैं। एक साथ खरीदारी होने पर इनकी लागत 33 लाख रुपये बन रही है, जबकि जिम्मेदारों ने इसके लिए जो टुकड़ों में निविदाएं कराईं। टुकड़ों में निविदा कराने से एक निविदा पर करीब 3.30 लाख की ही खरीदारी बन रही है।