फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mission Shakti: Daughters who became officers listened to grievances and gained an understanding of the system.

मिशन शक्ति : अफसर बनीं बेटियों ने सुनीं शिकायतें, समझी व्यवस्था

Tue, 13 Oct 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti: Daughters who became officers listened to grievances and gained an understanding of the system.
फोटो-18- सीटबेल्ट लगाकर जा रहे कार चालक को गुलाब का फूल देते सीओ यातायात अनुज मिश्रा व अन्य। सं
हरदोई। मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत मंगलवार को जनपद में बालिकाओं के सशक्तीकरण और नेतृत्व क्षमता को निखारने की पहल की गई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की होनहार छात्राओं को एक दिन के लिए जिले के शीर्ष प्रशासनिक पदों की प्रतीकात्मक कमान सौंपी गई। उन्हें प्रशासन के कामकाज को करीब से देखने व समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सुरसा की कक्षा आठ की छात्रा ज्योति को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। उन्होंने जिलाधिकारी राहुल पांडेय के साथ फरियादियों की शिकायतें सुनीं। केजीबीवी सुरसा की ही कक्षा आठ की छात्रा वंशिका ने मुख्य विकास अधिकारी और प्रांशी वर्मा ने जिला पंचायत राज अधिकारी का पदभार संभाला। इसके अलावा केजीबीवी बावन की कक्षा सात की छात्रा गुड़िया पाल ने एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की भूमिका निभाई। छात्राओं ने अपने-अपने विभागों में बैठकर जनसुनवाई की, विभागीय पत्रावलियों का अवलोकन किया और अधिकारियों के साथ पंचायत बैठकों में भाग लिया। जिलाधिकारी राहुल पांडेय, सीडीओ नेहा ब्याडवाल, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय और बीएसए प्रभात मिश्रा ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए निर्णय लेने की प्रक्रिया, जनसमस्याओं के समाधान और विभागीय समन्वय की बारीकियों से रूबरू कराया।
विज्ञापन




सपनों को मिली नई उड़ान ...
एक दिन की जिलाधिकारी बनीं ज्योति ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को देखकर मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। वहीं सीडीओ बनीं वंशिका ने बताया कि यह अनुभव मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक रहा और मुझे भविष्य में बड़ी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरणा मिली। डीपीआरओ बनीं प्रांशी ने पंचायत स्तर के विकास कार्यों से जुड़ी प्रशासनिक व्यवस्था को बेहद प्रेरणादायक बताया। बीएसए बनीं गुड़िया पाल ने बताया कि मैंने फाइलों व पत्रावलियों का अवलोकन किया और विभागीय कार्यों को करीब से समझा। यह अनुभव मेरे लिए बहुत प्रेरणादायक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सराहनीय कार्य करने पर किया गया सम्मानित
हरदोई। मिशन शक्ति के फेज-6 के तहत मंगलवार को नारी सम्मान समारोह का आयोजन गांधी भवन में किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालीं महिलाओं, युवतियों और छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने नारी सुरक्षा और महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवतियों को निडर होकर कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस दौरान पुलिस, स्वास्थ्य, खेल के क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली महिलाओं और युवतियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मेधावी छात्राएं भी सम्मानित हुईं। कार्यक्रम में डीएम राहुल पांडेय, एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी पश्चिमी अखिलेश सिंह, सीओ सिटी अजीत चौहान मौजूद रहे।

--------------
यातायात नियमों का पालन करने वालों को दिया गुलाब
हरदोई। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों और चौक पर विविध आयोजन हुए। महिला सिपाहियों, एनसीसी कैडेट्स और गाइड ने मानव शृंखला बनाकर महिला और बालिका सुरक्षा का संदेश दिया। सीओ यातायात अनुज मिश्रा, सीओ सिटी अजीत चौहान, सीओ बघौली प्रभा पटेल, यातायात निरीक्षक प्रमोद यादव और शहर कोतवाल संजय त्यागी की मौजूदगी में अलग-अलग स्थानों पर आयोजन हुए। शहर के अटल चौक पर यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने वालों को गुलाब का फूल भेंट किया गया। बिना हेलमेट जा रहे दो वाहन सवारों को रोककर उन्हें हेलमेट दिए गए।

फोटो-18- सीटबेल्ट लगाकर जा रहे कार चालक को गुलाब का फूल देते सीओ यातायात अनुज मिश्रा व अन्य। सं

फोटो-18- सीटबेल्ट लगाकर जा रहे कार चालक को गुलाब का फूल देते सीओ यातायात अनुज मिश्रा व अन्य। सं

फोटो-18- सीटबेल्ट लगाकर जा रहे कार चालक को गुलाब का फूल देते सीओ यातायात अनुज मिश्रा व अन्य। सं

फोटो-18- सीटबेल्ट लगाकर जा रहे कार चालक को गुलाब का फूल देते सीओ यातायात अनुज मिश्रा व अन्य। सं

फोटो-18- सीटबेल्ट लगाकर जा रहे कार चालक को गुलाब का फूल देते सीओ यातायात अनुज मिश्रा व अन्य। सं

फोटो-18- सीटबेल्ट लगाकर जा रहे कार चालक को गुलाब का फूल देते सीओ यातायात अनुज मिश्रा व अन्य। सं

फोटो-18- सीटबेल्ट लगाकर जा रहे कार चालक को गुलाब का फूल देते सीओ यातायात अनुज मिश्रा व अन्य। सं

फोटो-18- सीटबेल्ट लगाकर जा रहे कार चालक को गुलाब का फूल देते सीओ यातायात अनुज मिश्रा व अन्य। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed