{"_id":"65a1906d0407e9326504c3f4","slug":"mission-sahasi-will-teach-self-defense-tips-to-girl-students-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-9242-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मिशन साहसी में छात्राओं को बताएंगे आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मिशन साहसी में छात्राओं को बताएंगे आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन
हरदोई। स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। पहले दिन भाषण, गायन और काव्य प्रतियाेगिता हुई। इन प्रतियोगिताओं का परिणाम 25 जनवरी को घोषित किया जाएगा। वहीं, मिशन साहसी में छात्राआें को आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी।
रसखान प्रेक्षाग्रह में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के अखिल भारतीय शोध कार्य सह संयोजक शुभम सिंह सेंगर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने मिशन साहसी शुरू किया है।
कार्यक्रम को जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने भी संबोधित किया। जिला सह संयोजक श्रेय मिश्रा ने संचालन किया। विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री अभिषेक, नगर मंत्री अविकेश सिंह और अदिति पाल भी मंच पर मौजूद रहीं।