फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Missing youth's body found, murder alleged

Hardoi News: लापता युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

Thu, 26 Dec 2024 03:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 26 Dec 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found, murder alleged
फोटो-39-बबलू। स्रोत परिजन
विज्ञापन

फोटो-40-घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और मौजूद सीओ हरपालपुर शिल्पा कुमारी। संवाद
- पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
- सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के संझारा पुलिया के पास मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सवायजपुर। सोमवार की सुबह से लापता युवक का शव निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे की संझारा पुलिया के पास पड़ा मिला। शव आधा खेत में और आधा सूखी खंती में पड़ा हुआ था। फोरेंसिक टीम ने जांच कर जरूरी नमूने जुटाए। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। कान और गले में खरोंच के निशान मिले हैं।
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर निवासी बबलू (42) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। बीते रविवार को ही वह दिल्ली से गांव वापस आया था। पत्नी ममता के मुताबिक सोमवार सुबह बबलू घर से तहसील जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वापस घर नहीं आया। मंगलवार को ममता ने सवायजपुर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर गांव के ही दो लोगों पर जमीन का बैनामा बरगलाकर करा लेने की आशंका जताते हुए बबलू के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बबलू का शव संझारा पुलिया के पास पड़ा मिला। जानकारी पर सीओ हरपालपुर शिल्पा कुमारी मौके पर पहुंची और घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ की। घटनास्थल पर कच्ची शराब की कुछ खाली पन्नियां, पानी की खाली बोतलें, एक रुपया और मृतक की चप्पलें भी पड़ी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित किया गया है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने कुछ समय पहले साढ़े छह बीघा जमीन का बैनामा करा लिया था। डेढ़ बीघा जमीन बची हुई थी। इसी जमीन को उक्त लोग बैनामा कराना चाहते थे। इसी को लेकर अनहोनी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह भले ही स्पष्ट न हो, लेकिन मौके पर बबलू को घसीटकर डाले जाने के निशान मिले हैं।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed