{"_id":"5debf5668ebc3e1bb2668e1e","slug":"missing-young-man-deadbody-found-hardoi-news-knp530770611","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से लापता युवक का शव फंदे पर लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से लापता युवक का शव फंदे पर लटकता मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। तीन दिसंबर से लापता युवक का शव शनिवार सुबह सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम हुसियापुर में फंदे पर लटकता मिला। मृतक के पुत्र ने हत्या की आशंका जताई है। लेकिन कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम हुसियापुर निवासी रामप्रसाद (45) पुत्र राम लाल हरदोई की नवीन गल्ल मंडी में आढ़ती के यहां चौकीदार था। तीन दिसंबर की शाम को घर से मंडी जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं आया। शनिवार सुबह गांव के बाहर लोगों ने रामप्रसाद का शव पेड़ पर रस्सी से बने फंदे पर लटकता देखा और सूचना परिजनों को दी। शव मिलने की जानकारी पर मृतक की पत्नी कमला देवी और पुत्र प्रदीप व अरविंद मौके पर पहुंच गए।
जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मिले मृतक के पुत्र प्रदीप ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मामला खुदकुशी का लग रहा है। परिजनों ने हत्या के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।