{"_id":"5db881078ebc3e0169689e52","slug":"missing-young-man-dadbody-found-in-pond-hardoi-news-knp522530715","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव तालाब में उतराता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव तालाब में उतराता मिला
विज्ञापन
गोपामऊ/टड़ियावां। रविवार शाम से लापता युवक का शव सोमवार दोपहर बाद टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम थमरवा में तालाब में उतराता मिला।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम थमरवा निवासी फूलचंद्र (40) पुत्र राम प्रसाद परिवार के साथ गाजियाबाद में प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह पत्नी मीना व पांच बच्चों को गाजियाबाद में छोड़कर शुक्रवार को दीपावली पर गांव आया था। गांव में ही उसके मामा श्रीराम पुत्र मितान भी रहते हैं। मामा के घर से रविवार शाम फूलचंद्र बिना बताए ही निकल गया था।
सोमवार शाम लगभग चार बजे उसका शव कुछ ग्रामीणों ने गांव में ही एक इंटर कालेज के पास स्थित तालाब में उतराता देखा। सूचना पर मृतक का भाई देशराज और मामा श्रीराम भी पहुंच गए। टड़ियावां थाने के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।