{"_id":"5efcca708ebc3e42ed43d9fe","slug":"missing-man-found-infanrt-in-orchard-hardoi-news-knp568728671","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक बाग में बेहोशी की हालत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक बाग में बेहोशी की हालत में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के मंसूरनगर तिराहे के निकट बाग में संदिग्ध हालात में लापता युवक पड़ा मिला। उसकी साइकिल और रुपये गायब हैं।
पिहानी कस्बे के मोहल्ला नागर निवासी सरताज कुरैशी पुत्र समीरुल्ला मंगलवार को मंसूरनगर तिराहा स्थित बाग गया था। मंगलवार दोपहर बाग में सरताज को एक व्यक्ति मिला, जिसने खुद को गेहूं के ट्रक का चालक बताकर चार क्विंटल गेहूं सस्ते दामों में देने की पेशकश की। इस पर सरताज साइकिल से उसके साथ चला गया।
इसके बाद से सरताज का कोई पता नहीं चला। रात लगभग साढ़े 10 बजे सरताज गोपामऊ मार्ग स्थित बाग में बेहोश मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सरताज के भाई कय्यूम ने बताया कि बाद में तहरीर पुलिस को देंगे। कय्यूम ने बताया कि सरताज की साइकिल और रुपये गायब हैं।