फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Missing child killed, damaged corpse found in farm

लापता बालक की हत्या, खेत में मिला क्षत विक्षत शव

Mon, 08 Mar 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Missing child killed, damaged corpse found in farm
फोटो-40- रामनिवास की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
हरदोई। टड़ियावां के ग्राम उमरी खपरा में नौ दिन से लापता बालक की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका धड़ और सिर खेत में तीन मीटर की दूरी पर मिले। परिजनों ने कपड़ों से बालक की शिनाख्त की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम खाड़ाखेड़ा के मजरा उमरी खपरा निवासी राजकुमार खेती करता है। उसका इकलौता बेटा रामनिवास (11) 28 फरवरी को बिना बताए कहीं चला गया था।
विज्ञापन

एक मार्च को परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सोमवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर बांधा व उमरी पुलिया के बीच एक गेहूं के खेत में बालक का क्षत विक्षत शव मिला। धड़ एक जगह व सिर लगभग तीन मीटर दूर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानवरों के नोचे जाने के चलते शव पूरी तरह से खराब हो गया था। परिजनों ने कपड़ों से शिनाख्त की। थाना प्रभारी संतप्रसाद ने बताया कि पिता द्वारा किसी से रंजिश न होने की बात बताई गई है। सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।

पुलिस ने ग्रामीणों से की पूछताछ
पिता राजकुमार ने बताया कि रामनिवास के छोटे भाई की एक साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी थी। वह अकेला था और गांव के ही स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह, सीओ हरियावां एसआर कुशवाहा व एसओ संत प्रसाद उपाध्याय मौके पर पहुंच गए जांच की। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed