{"_id":"61ec3c4dd8c6bf26c230d8ee","slug":"miss-arrangement-in-chc-hardoi-news-knp6767484157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में अव्यवस्थाएं,डॉक्टर लिख रहे बाहरी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में अव्यवस्थाएं,डॉक्टर लिख रहे बाहरी दवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अव्यवस्था हावी है। डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। इसके कारण मरीज और तीमारदार परेशान हैं।
सीएचसी में प्रतिदिन औसतन 300 से 400 लोग दवाएं लेने आ रहे हैं। आलम यह कि डॉक्टर अस्पताल के सरकारी पर्चे पर बाहर की दवाएं व जांचें लिख रहे हैं। लोगों ने बताया कि डॉक्टर एक ही मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी से ही दवाएं व जांचे कराने भेज रहे हैं।
डॉक्टरों के कमीशन के खेल के चक्कर में नि:शुल्क इलाज का सपना लेकर सीएचसी आने वाले मरीज परेशान हैं। इस मामले की शिकायत पूर्व में लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासन की थी। लेकिन अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. बाजपेई ने बताया कि उन्हें शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।