फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Miscreants looted four cylinders from Hawker in broad daylight

Hardoi News: बदमाशों ने दिनदहाड़े हॉकर से लूटे सिलिंडर

Thu, 29 Jun 2023 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted four cylinders from Hawker in broad daylight
लूट का ​शिकार गैस हॉकर पप्पू। - फोटो : Samvad
एक हॉकर से नए अंदाज में बदमाश दिनदहाड़े चार गैस सिलिंडर लूट ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कस्बे में एक सप्ताह पहले भी एक ग्रामीण के साथ इस तरह की घटना हो चुकी है, लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर सकी और दूसरी घटना हो गई।
विज्ञापन

अतरौली की गैस एजेंसी पर रईस अहमद उर्फ पप्पू निवासी जीवनगढ़ अलीगढ़ कस्बे में लोगों की मांग पर उनके घरों में गैस सिलिंडर पहुंचाने का कार्य करते हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह रिक्शे में खाली सिलिंडर लेकर गैस एजेंसी जा रहे थे। मोहल्ला मुगलान के पास दो बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया। कहा कि अभी हमारे यहां सिलिंडर देकर आए हो,0 उसमें से गैस तेजी से लीक कर रही है, जल्दी उसे ठीक करके आओ। पप्पू ने कहा कि अभी उसके रिक्शे में सिलिंडर हैं, इन्हें एजेंसी पर रख वापस आकर ठीक कर दूंगा। अपना मोबाइल नंबर और पता बता दो।
विज्ञापन

बाइक सवार बोले तब तक तो आगजनी जैसी कोई बड़ी घटना हो जाएगी। हमारा एक साथी तुम्हारे रिक्शे के पास खड़ा हो जाएगा और तुम बाइक पर बैठकर चलो, वापस यहीं छोड़ जाएंगे। पप्पू बाइक सवारों में से एक व्यक्ति को रिक्शे के पास खड़ा कर बाइक पर बैठकर उसके साथ चला गया। बाइक सवार भानपाड़ा की तरफ ले गया और एक मकान के पास बाइक रोक दी। पप्पू को बाइक से उतार का उसके गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इससे पहले कि पप्पू कुछ समझता बाइक सवार वहां से भाग गया। कुछ देर बाद पप्पू अपने रिक्शे पर पहुंचा तो देखा वहां से चार सिलिंडर लेकर वहां खड़ा व्यक्ति भी फरार हो चुका है। पीड़ित ने गैस एजेंसी जाकर आप बीती कर्मचारियों को बताई तो वह लोग कोतवाली पहुंचे और शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
गैस एजेंसी कर्मचारियों ने बताया कि एक सप्ताह पहले गनियावली निवासी एक व्यक्ति साइकिल पर गैस का सिलिंडर लेकर जा रहे थे। तब गनियावली मोड़ पर बाइक सवारों ने उनसे कहा कि गैस एजेंसी से कम गैस वाला सिलिंडर ले आए हो दूसरा सिलिंडर ले आओ। वह व्यक्ति उनकी बातों में आकर सिलिंडर बदलने के लिए लौटने लगा तो बाइक सवारों ने सहानुभूति दिखाते हुए कहा कि ये सिलिंडर हम बाइक से ले चलते हैं, आप गैस एजेंसी आ जाओ हम वहीं मिलेंगे। कुछ देर बाद साइकिल सवार जब गैस एजेंसी पर पहुंचा तो न गैस का सिलिंडर मिला न बाइक सवार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed