{"_id":"64e4f084923b4fb3690fc0d4","slug":"misappropriation-of-six-lakhs-in-the-name-of-development-construction-response-from-vdo-hardoi-news-c-213-1-hra1001-2475-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विकास, निर्माण के नाम पर छह लाख का दुरूपयोग, वीडीओ से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विकास, निर्माण के नाम पर छह लाख का दुरूपयोग, वीडीओ से जवाब-तलब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गांव में विकास व निर्माण के नाम पर करीब छह लाख से अधिक की शासकीय राशि का दुरूपयोग की जांच में पुष्टि हुई है। गड़बड़ी की पुष्टि पर जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सात दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगा है। चेतावनी दी है कि साक्ष्य सहित व संतोषजक जवाब न आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विकास खंड अहिरोरी के थोकमाधौ की जांच कराई गई थी। डीएम एमपी सिंह ने जांच में गड़बड़ी की पुष्टि पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। डीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि थोकमाधौ में तैनाती के दौरान वीडीओ धवलचंद्र ने स्ट्रीट लाइटों को लगवाने में करीब 2,98,711 रुपये का दुरूपयोग किया है। गांव में वाटर सप्लाई व सैनिटेशन के कामों के नाम पर 3,21,784 रुपये का दुरूपयोग किए जाने की पुष्टि हुई है। बताया कि करीब 6,20,495 की शासकीय राशि के दुरूपयोग पर वीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सात दिन में साक्ष्य सहित उत्तर मांगा गया है।
बताया कि वीडीओ धवलचंद्र पर वित्तीय व तकनीकी नियमों का पालन न करने व जांच के समय गैरहाजिर रहने के साथ ही मोबाइल फोन को स्विच ऑफ कर लेने के भी आरोप हैं। अहिरोरी बीडीओ को कारण बताओ नोटिस प्राप्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।