फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Minor Misdeed victim delivered in CHC, newborn died

UP: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का सीएचसी में हुआ प्रसव, नवजात की मौत, जिम्मेदारों को खबर तक नहीं

Mon, 07 Oct 2024 12:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 07 Oct 2024 12:45 AM IST
सार

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15) के साथ बीते वर्ष दिसंबर में दुष्कर्म की घटना हुई थी। दुष्कर्म के चलते किशोरी गर्भवती हो गई। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर पिता ने उसे शाहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्रसव के बाद उसने बेटे को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Minor Misdeed victim delivered in CHC, newborn died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने प्रसव के बाद पुत्र को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। नाबालिग के पिता की सूचना पर शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खास बात यह है कि न तो पुलिस और न ही सीएचसी प्रशासन को पता चला कि मामला दुष्कर्म पीड़िता से जुड़ा है। संवाद न्यूज एजेंसी ने मामले की पड़ताल कर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन से बात की तो पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। अब नवजात का डीएनए सुरक्षित कराने के आदेश एसपी ने दिए हैं। साथ ही पूरे मामले की जांच नए सिरे से किए जाने की बात भी एसपी ने कही है।

विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15) के साथ बीते वर्ष दिसंबर में दुष्कर्म की घटना हुई थी। शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने घटना के लगभग एक सप्ताह बाद छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था, लेकिन न्यायालय में दिए गए बयान के आधार पर गांव निवासी आफीसर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गई थीं। उसे जेल भी भेजा गया था। दुष्कर्म के चलते किशोरी गर्भवती हो गई। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर पिता ने उसे शाहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्रसव के बाद उसने बेटे को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। 

विज्ञापन

रविवार को प्रसूता के पिता की तहरीर पर शाहाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद न्यूज एजेंसी ने दुष्कर्म पीड़िता का प्रसव होने, नवजात की मौत हो जाने और शव सामान्य तौर पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन से बात की तो उन्होंने शाहाबाद कोतवाली पुलिस को सख्त निर्देश दिए। इसके बाद शव का डीएनए कराए जाने के आदेश भी एसपी ने दिए हैं।

जिम्मेदारों की बात सुनिए और समझ लीजिए कितने गंभीर हैं
नवजात मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था। प्रकरण मेरे संज्ञान में है। मामला दुष्कर्म पीड़िता का है, यह नहीं पता था। न ही प्रसूता के परिजनों ने ऐसी कोई जानकारी दी। इस मामले में पुलिस को ही कार्रवाई करनी है। -डॉ. प्रवीण दीक्षित, सीएचसी अधीक्षक, शाहाबाद

दुष्कर्म पीड़िता के पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना पुरानी थी तो पूरी जानकारी नहीं थी। जब पूरी जानकारी हुई तो पोस्टमार्टम के साथ डीएनए भी सुरक्षित करने की कार्रवाई की जा रही है। -निर्भय सिंह, कोतवाल शाहाबाद

विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता का प्रसव होने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को भी जानकारी रखनी चाहिए थी। पुलिस के स्तर से पूरे मामले की जांच वृहद तौर पर कराई जाएगी। दुष्कर्म के आरोपित को जेल भी भेजा गया था। -नीरज कुमार जादौन एसपी, हरदोई

तो परिजन भी छिपाए रहे दुष्कर्म पीड़िता के गर्भवती होने की बात
किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसके गर्भवती हो जाने की जानकारी परिजनों को तो थी, लेकिन स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान वह यह बात छिपाते रहे। दरअसल दुष्कर्म का आरोपी जेल जाने के बाद जमानत पर छूट चुका है। हालांकि परिजन डीएनए परीक्षण की बात अब कह रहे हैं। किशोरी का मामला बाल कल्याण समिति के संज्ञान में भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed