फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mini roadways buses will run on local routes from June

Hardoi News: जून से लोकल रूटों पर दौड़ेंगी मिनी रोडवेज बस

Thu, 15 May 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 15 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mini roadways buses will run on local routes from June
मिनी बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों का सफर आसान हो जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले में बसों की कमी को दूर करने के लिए अब परिवहन निगम लोकल रूटों पर मिनी बसों का संचालन किया जाएगा। जून से ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की कमी लाने के लिए मिनी बसें चलेंगी। बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों की लिंक सेवाओं में काफी राहत मिलेगी और लोगों का सफर भी आसान हो जाएगा।
राज्य सड़क परिवहन निगम के हरदोई क्षेत्र में पांच जिले और छह डिपो आते हैं। हरदोई समेत लखीमपुर, सीतापुर, कन्नौज और शाहजहांपुर जिले के डिपो समेत गोला डिपो भी आता है। मौजूदा समय में 883 बसें परिक्षेत्र में संचालित हो रहीं हैं। इनमें 618 बसें परिवहन निगम की, जबकि 265 अनुबंधित बसें हैं।
विज्ञापन

हरदोई डिपो के अंतर्गत अभी करीब 194 बसें संचालित हो रही हैं। बसें अलग अलग जिलों को जा रहीं हैं। कई बसें ग्रामीण क्षेत्र में लिंक सेवाओं के रूप में भी प्रयुक्त होती हैं। पिहानी, जहानीखेड़ा समेत श्रीमऊ, कुसुमखोर और सांडी, भरावन व हरपालपुर के अलग अलग रूटों पर चल रहीं हैं। जिले के लोकल रूटों पर संचालन के लिए 15 से 20 मिनी बसों का आवंटन किया जा रहा है। जून से बसें आवंटित हो जाएंगी और उनका संचालन करा दिया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने बताया कि मिनी बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed