फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mill soot on the preparations for the festival

पर्व की तैयारियों पर मिल की कालिख

Sat, 05 Mar 2022 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
Mill soot on the preparations for the festival
हरियावां। ब्लॉक के लगभग आधा दर्जन गांवों के ज्यादातर परिवारों ने होली के लिए पापड़, चिप्स और कचरी नहीं बनाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि चीनी मिल से निकलने वाली कालिख उनकी खाद्य सामग्री को दूषित कर रही है। छतों पर सुखाने के लिए पापड़-चिप्स डाले जाते हैं तो उनका रंग काला हो जाता है।
आसमान से गिरने वाली चीनी मिल की चिमनी की कालिख से खाने योग्य नहीं रह जाते। इस ब्लॉक के लगभग 30 हजार परिवारों ने इसी कारण से इस बार चिप्स-पापड़ बनाने का प्लान ही कैंसल कर दिया है।
विज्ञापन

हरियावां चीनी मिल के अंतर्गत पड़ने वाले गांव हरियावां, कोरिगावां, कायमपुर, लौहकनपुर, गदाईपुर, अकबरपुर, उतरा कुरसेली, शर्माखेड़ा, अरुआ में चीनी मिल की चिमनी से निकलने वाला धुआं कालिख के रूप में घर की छतों पर गिरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह धुआं हवा तो दूूषित कर ही रहा, साथ ही रंगों के त्योहार की तैयारियों को भी प्रभावित कर रहा है।
होली के समय बनने वाले देसी पकवान कचरी, आलू से बनने वाले चिप्स, आलू के पापड़ घरों की छत पर बनने शुरू हो जाते थे, लेकिन अब धीरे-धीरे इन गांवों में यह परंपरा खत्म होती जा रही है।
इस बार ज्यादातर घरों की छतें सूनी हैं। वजह, चीनी मिल की चिमनी के धुएं में आने वाली राख इन देसी पकवानों पर गिरती है। चिप्स-पापड़ का रंग बदल जाता है। राख से दूषित हुए पकवान खाकर लोग बीमार पड़ते हैं, इसलिए कई घरों से पकवान न बनाने में ही भलाई समझी है।

चीनी मिल को ग्रामीणों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। बड़े अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे।
-रामदयाल, ब्लॉक प्रमुख, हरियावां
महिलाओं को घरों के खाने के लिए अक्सर छतों पर सूखने के लिए खाद्य सामग्री रखनी पड़ती है, लेकिन हवा में घुली चीनी मिल की राख दूषित कर देती है। होली के समय तो इसके लिए चीनी मिल को कुछ उपाय करना चाहिए था।
मिल से गिरने वाली राख से होली में बनाए जाने वाले देसी पकवान की परंपरा खत्म होती जा रही है।
- मुन्नी देवी, पूर्व प्रधान, उतरा
चीनी मिल को किसी के घर में राख गिराने का कोई अधिकार नहीं। यदि घरों में ऐसे ही राख गिरती रही तो बड़े अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
- रामकिशोर, प्रधान कायमपुर
चीनी मिल की चिमनी की राख गिरने से लोगों को सांस की समस्या भी हो रही है। चीनी मिल को इस समस्या के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।
- राजू सिंह, पूर्व प्रधान, उतरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed