फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Middle aged man dies in bus accident, son accuses uncle of committing the incidentMiddle aged man dies in bus accident, son accuses uncle of committing the incident

Hardoi News: पारिवारिक चाचा ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करा दिया गर्भपात

Wed, 10 Sep 2025 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Middle aged man dies in bus accident, son accuses uncle of committing the incidentMiddle aged man dies in bus accident, son accuses uncle of committing the incident
पाली। गांव में अकेली रहने वाले युवती से पड़ोस में रहने वाले पारिवारिक चाचा ने दुष्कर्म किया। इसके कारण युवती गर्भवती हो गई, तो उसका गर्भपात करा दिया। घटना का पता युवती के भाई को चला, तो वह दिल्ली से गांव आया। आरोपी के घर जाकर नाराजगी जताई, तो आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। पूरा मामला मंगलवार को पाली थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि छह माह पहले वह घर में थी। इसी दौरान रात को सोते समय पड़ोस में रहने वाले पारिवारिक चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके कारण वह गर्भवती हो गई। चार माह तक चाचा ने उसे डरा धमकाकर रखा। युवती का दावा है कि दो माह पहले आरोपी उसे शाहाबाद के एक प्राइवेट क्लीनिक पर ले गया और गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन

दिल्ली में मजदूरी करने वाले युवती के भाई को आठ दिन पहले इसकी जानकारी हुई तो वह आक्रोशित हो गया। मंगलवार शाम वह दिल्ली से गांव आया और आरोपी से घटना को लेकर नाराजगी जताई। आरोप है कि इसी दौरान दुष्कर्म के आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर युवती के भाई को पीट दिया। बुधवार की सुबह युवती अपने भाई के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed