फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Middle aged bike rider dies due to collision with vehicle

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

Sun, 29 Dec 2024 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Middle aged bike rider dies due to collision with vehicle
सवायजपुर। खाना बनाने के लिए सामान खरीदकर घर जा रहे बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान सीएचसी में मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के भूपतिनगरा निवासी राजपाल (55) सवायजपुर कस्बे में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां सहायक थे। शनिवार रात बाइक से सवायजपुर बाजार से खाना बनाने के लिए घरेलू सामान खरीदने के बाद भूपतिपुर नगरा जा रहे थे। घोड़ीथर बम्हरौली मार्ग पर सिधौर पुलिया के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी राजरानी, पुत्र अजीत और पुत्री संध्या व पूनम हैं। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed