{"_id":"57015f194f1c1b5c25c812b3","slug":"metrojil-not-dip-into-the-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मेट्रोजिल डिप नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में मेट्रोजिल डिप नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
अध्ययन बताते हैं कि इंजेक्शन सबसे पसंदीदा गर्भ निरोधकों में से है।
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मौसम में बदलाव आते ही डायरिया ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। जिला अस्पताल में डायरिया के इलाज के लिए पर्याप्त दवाइयां भी नहीं है। मेट्रोजिल डिप भी मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 12 घंटे में सात मरीज भर्ती कराए गए। इनमें लोनार थाना क्षेत्र के ग्रामक बनामऊ निवासी सविता (30) पत्नी प्रमोद, देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रगति नगर निवासी जगवती (52) पत्नी धन गुप्ता, बेहटा गोकुल की दलेलनगर निवासी राजेश्वरी (35) पत्नी राकेश, लोनार थाना क्षेत्र के बावन निवासी दयालाल (15) पुत्र परमू, शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे गंज निवासी राम देवी (70) पत्नी नत्थू लाल, देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिव पार निवासी संतोष कुमारी (25) पत्नी अशोक और अतुल (32) शामिल हैं। इसके अलावा करीब सात लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के आकस्मिक कक्ष में डायरिया के लिए आवश्यक मेट्रोजिल डिप उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा अन्य दवाइयों को टोटा है। इस कारण मरीजों को बाहर से डिप की बोतल खरीद कर लानी पड़ रही है। कर्मचारी ने बताया कि किसी भी वार्ड में मेट्रोजिल डिप उपलब्ध नहीं है। उसको अपने परिवार के सदस्य के लिए बाहर से डिप की बोतल खरीदनी पड़ी थी।
विज्ञापन
इस संबंध में सीएमएस डा. आरके मिश्र ने बताया कि मेट्रोजिल आदि दवाओं के लिए मांग पत्र भेजा गया है। मरीजों की संख्या को देखते हुए स्थानीय स्तर पर दवाइयों की व्यवस्था कराई जाएगी।