फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Meters installed to make the system smart have become a problem.

Hardoi News: व्यवस्था स्मार्ट बनाने के लिए लगाए गए मीटर बन गए मुसीबत

Tue, 18 Nov 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Meters installed to make the system smart have become a problem.
हरदोई। व्यवस्था बेहतर करने और बिलों में गड़बड़ी रोकने के लिए विद्युत निगम ने स्मार्ट मीटर की व्यवस्था की। स्मार्ट मीटर लगे एक साल होने को है लेकिन बिल में गड़बड़ियां थमने का नाम नहीं ले रहीं। हद तो यह कि ऐसे बिलों का संशोधन भी गड़बड़ ही हो रहा है। वह भी तब जब ज्यादातर का संशोधन हुआ ही नहीं।
विज्ञापन

जिले में पांच लाख 42 हजार बिजली उपभाेक्ता हैं। इनमें 72 हजार शहरी उपभोक्ता हैं। बीते साल दिसंबर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हुआ था। प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र में विभागीय कार्यालय, अधिकारियों व कर्मचारियों के घर और उसके बाद सरकारी कार्यालय और कॉलोनियों में लगाए गए।
विज्ञापन

इसके बाद लाइन लॉस वाले मोहल्लों में लगने थे लेकिन नियमों को दर किनार कर कहीं भी मीटर लगा दिए गए। जिले में अभी 35 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगे हैं। मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं की परेशानी शुरू हो गई। गलत बिल आने की वजह से लोग संशोधन के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस-1- मोहल्ला महोलिया शिवपार निवासी अंकुर गुप्ता ने बताया कि उनका दो किलोवाट का कनेक्शन है। अभी तक डेढ़ से दो हजार रुपये बिल आ रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद 21,399 बिल आ गया। संशोधन कराने आए तो छह सौ रुपये और बढ़ गए।


केस- 2- आलू थोक निवासी संजय श्रीवास्तव को नियमित बिल नहीं मिल रहा है। दो किलोवाट का कनेक्शन है। पहली बार गलत बिल आया। संशोधित कराया तो तीन माह तक बिल ही नहीं आया। अब फिर से तीन माह का 35 हजार रुपये बिल आ गया।



विभाग ने शुरू किया बिलों का संशोधन
स्मार्ट मीटर में बिजली बिलों में गड़बड़ी को लेकर कुछ दिन पहले कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी दी थी लेकिन अब विभाग ने बिलों में संशोधन करने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा कि विभाग में आने वाले बिलों का संशोधन कराया जा रहा है। साथ ही जिन उपभोक्ताओं में गड़बड़ी अधिक होती है उनमें चेक मीटर भी लगाए जा रहे हैं।





स्मार्ट मीटरों के कारण बिलों में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। फिलहाल यह शिकायतें कम हो गई हैं। जिन उपभोक्ताओं के बिल गलत आ गए थे उन्हें संशोधित कराया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक उपभोक्ताओं के यहां चेक मीटर भी लगवाए जा रहे हैं। -कुलदीप शिवहरे, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed