फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Meter reader misbehaved with contract worker and strangled him, report

Hardoi News: मीटर रीडर ने संविदाकर्मी से अभद्रता कर दबाया गला, रिपोर्ट

Fri, 27 Jun 2025 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Meter reader misbehaved with contract worker and strangled him, report
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के लिलवल बिजली उपकेंद्र में ड़्यूटी पर तैनात उपकेंद्र के परिचालक के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। 17 जून को हुई घटना की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को दर्ज की गई है। कराही बिजली उपकेंद्र के मीटर रीडर पर लिलवल के उपकेंद्र के परिचालक के साथ अभद्रता करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि का आरोप है।
विज्ञापन

लिलवल उपकेंद्र के परिचालक संविदाकर्मी ओम प्रकाश ने तहरीर दी है। इसमें बताया कि 17 जून की शाम को वह लिलवल स्थित उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में था। तभी इटौली उपकेंद्र का मीटर रीडर विवेक कुमार वहां आया। आरोप है कि उसने गाली गलौज कर दी। साथ ही हिरोरी फीडर के शटडाउन को जबरन ऑन करने लगा।
विज्ञापन

उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो गला दबाकर जानलेवा हमला किया। उपकेंद्र पर रखी लॉग सीट भी फाड़ दी गई। आरोप है कि अगर शटडाउन की लाइन ऑन कर दी जाती ताे बड़े पैमाने पर जनहानि हो सकती थी। विवाद के कारण बिजली भी बाधित रही। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी विवेक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed