फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mercury workers climbed on pending payments

श्रमिकों के लंबित भुगतान पर चढ़ा पारा

Fri, 23 Jan 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 23 Jan 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mercury workers climbed on pending payments

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रमुख सचिव व नोडल

विज्ञापन
अधिकारी ने गुरुवार को विकास खंड कोथावां जाकर मनरेगा समेत विकास कार्याें का जायजा लिया। जहां श्रमिकों के भुगतान की लंबित स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की और भुगतान कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल देखा और निर्देश दिए। जिसके बाद जनपद मुख्यालय पर आकर पीडब्ल्यूडी और निर्माणाधीन जिला महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जनपद में दो दिवसीय भ्रमण पर आए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रमुख सचिव व नोडल अधिकारी हेमंत राव ने दूसरे दिवस के कार्यक्रम में कोथावां जाकर निरीक्षण किया।

ब्लाक कार्यालय पहुंच कर प्रमुख सचिव ने मनरेगा की स्थिति के बारें में जानकारी ली, जिसमें श्रमिकों का भुगतान न होने पर नाराजगी व्यक्त की। बीडीओ ने 19 दिसंबर को ही एफटीओ जनरेट होने की बात कही। उपायुक्त मनरेगा ने बताया कि बैंकों द्वारा भुगतान रोका गया है।

प्रमुख सचिव ने लंबित भुगतान का विवरण तलब किया है। गांव में लोहिया आवास योजना से अपूर्ण आवास पाने पर नाराजगी व्यक्त की। मुख्यमंत्री व लोकवाणी संदर्भों की भी समीक्षा की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

जिसमें पर्चा वितरण काउंटर, पैथोलॉजी, दवा वितरण केंद्र, नेत्र परीक्षण कथ का निरीक्षण किया। चिकित्सक डा. आरके दीक्षित ने पीएचसी पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होना बताया। जनपद मुख्यालय आने के बाद उन्हाेंने पीडब्ल्यूडी का निरीक्षण किया।

अधिशासी अभियंता मन्नीलाल ने बताया कि तीन बड़े कार्य कराए जा रहे हैं। जिनमें मार्गाें का सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने निर्माणाधीन महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया और तकनीकी टीम से वीम की जांच कराई। निरीक्षण के दौरान सीडीओ आरएन सिंह यादव, उपायुक्त मनरेगा अनिल सिंह और बीडीओ कोथावां विनोद मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed