{"_id":"9111ab4b4ecfda694073b38370b2279f","slug":"mercury-rolled-heat-the-same-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा लुढ़का, पर तपिश वैसी ही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा लुढ़का, पर तपिश वैसी ही
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 25 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को पारा 2.5 डिग्री
विज्ञापन
लुढ़का तो जरूर, पर सूरज की तपिश से कोई खास राहत मिलती नहीं दिखाई दी।
पांच किलोमीटर प्रति घंटा से चलीं हवाओं ने भी उमस बढ़ाकर लोगों को खूब
छकाया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उमस बढ़ने साथ ही जल्द बारिश होने के
आसार प्रबल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 24 घंटे पूर्व गुरुवार से ढाई डिग्री कम रहा, लेकिन इसके बाद भी सूरज के तेवरों में कोई कमी नजर नहीं आई। लोग गरमी से बेहाल दिखे। यदि यह कहें कि आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहा तो गलत न होगा।
सुबह से ही तेज धूप और उमस के चलते भीषण गर्मी का अहसास लोगों को हुआ। गर्मी के अहसास से पसीना पसीना हो रहे लोगाें को शाम के समय में भी कोई खास राहत नहीं मिली। तेज धूप से बचने को लोगों ने अपने चेहरों को रुमाल एवं गमछों के अलावा कपड़ों के सहारे से बचाने का प्रयास किया।
इस बाबत मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को तापमान अधिकतम स्तर 38.5 डिग्री और न्यूनतम 22.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। उन्होंने बताया कि उमस बढ़ने के साथ-साथ अब बारिश की संभावनाएं बढ़ती जा रही है।