{"_id":"1970100fd2867328cb7830bc9544dcdf","slug":"mercury-from-the-rain-rolled-heat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से पारा लुढ़का, पर गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से पारा लुढ़का, पर गर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 13 May 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले काफी समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह छाए बादलों ने निराश नहीं किया और बरस गए, जिससे गर्मी से
बिलबिलाएं लोगों ने राहत की सांस ली पर कड़क धूप के निकलते ही मौसम ने एक
बार फिर लोगों को गर्मी में उबलने पर मजबूर कर दिया।
जिले में लगातार बढ़ रही उमस व गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त है, जिससे लोग बारिश का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सोमवार की देर रात से छाई बदरी ने मंगलवार की सुबह लोगों को निराश नहीं किया और तीन मिलीमीटर तक बारिश हुई। जिससे मौसम कुछ समय के लिए सुहाना हो गया।
पारा भी पांच से छह डिग्री तक नीचे आ गया, पर इसके बाद निकली धूप से एक बार फिर से मौसम में गर्माहट आ गई। मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री एवं न्यूनतम 22.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। बताया कि पुरवा हवाएं लोगों को रुला रही हैं, इसी से उमस बढ़ रही है और लोग गर्मी से बेहाल हैं।