फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mentally ill woman sprinkles petrol and sets herself on fire, serious

Hardoi News: मानसिक बीमार महिला ने पेट्रोल छिड़क खुद को लगाई आग, गंभीर

Tue, 25 Feb 2025 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Mentally ill woman sprinkles petrol and sets herself on fire, serious
सवायजपुर (हरदोई)। पति से अनबन के कारण पिछले तीन साल से मायके में रह रही विवाहिता ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। गंभीर हालत में खेत में पड़ी होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कॉलेज हरदोई भेजा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच मेें यह भी पता चला कि पति से अनबन के कारण महिला मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन

गौरखेड़ा गांव निवासी रंजना (32) की शादी पांच साल पहले फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ निवासी उपेंद्र चौहान के साथ हुई थी। पिछले तीन वर्ष से रंजना अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे रंजना बिना कुछ बताए घर से चली गई। परिजनों ने तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शाम को पांच बजे रंजना एक खेत में झुलसी पड़ी मिली। पुलिस उसे सीएचसी सवायजपुर ले गई। यहां से मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सवायजपुर प्रेम सागर सिंह ने बताया कि रंजना ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई है। रंजना के बयान लिए गए हैं। पति से अनबन होने के कारण वह मायके में रह रही थी। इसी के चलते वह मानसिक रूप से बीमार हो गई थी और आगरा के एक प्रतिष्ठित अस्पताल से उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed