{"_id":"6513163ddfd7737f4d04f0a9","slug":"mentally-ill-woman-committed-suicide-by-hanging-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-4202-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मानसिक बीमार महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मानसिक बीमार महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। इलाके के छतैया गांव में मानसिक रूप से बीमार महिला ने गले में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के छतैया गांव निवासी वेदपाल यादव की पत्नी काजल यादव (28) मानसिक रूप से बीमार है। सोमवार रात जब परिवार के लोग बाहर सहन में सो रहे थे तो काजल ने कमरे के अंदर छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पति वेदपाल ने बताया कि सुबह उसका शव फंदे से लटकता पाकर मायके पक्ष को सूचना दी।
मृतका के भाई कृष्ण मुरारी निवासी बड़ा कांट थाना पचदेवरा हरदोई ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई मोहम्मद अजीम ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सात वर्ष पहले शादी हुई थी और मृतका का तीन वर्ष का एक पुत्र है।