फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mentally ill married woman committed suicide by hanging herself

Hardoi News: मानसिक बीमार विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 13 Mar 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 13 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mentally ill married woman committed suicide by hanging herself
फोटो-1-साधना। स्रोत परिजन
विज्ञापन

- शादी के छह माह बाद से ही मायके में रह रही थी
- पचदेवरा थाना क्षेत्र के गयसिंहपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई (पचदेवरा)। शादी के कुछ माह बाद से ही मायके में रह रही विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता का कहना है कि मानसिक रूप से बीमार होने के कारण खुदकुशी की है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी साधना (23) की शादी दो साल पहले फर्रुखाबाद के गयसिंहपुर निवासी राजन से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही वह मायके आ गई थी। इसके बाद न तो ससुरालीजन उसकी विदा कराने आए और न ही वह ससुराल गई। लगभग डेढ़ साल से वह मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार को साधना के पिता लालाराम परिजनों के साथ खेत में काम करने गए थे। रात में वापस आने पर साधना का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। प्रभारी निरीक्षक अब्दुल जब्बार खां ने बताया कि मृतका के पिता ने जानकारी दी है कि साधना मानसिक रूप से बीमार थी। इसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed