फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mentally disturbed youth commits suicide due to dispute with wife

Hardoi News: पत्नी से विवाद में मानसिक रूप से परेशान युवक ने की खुदकुशी

Mon, 06 Jan 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed youth commits suicide due to dispute with wife
पिहानी (हरदोई)। पत्नी से चल रहे विवाद के कारण मानसिक रूप से परेशान युवक ने साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सिमौर निवासी आशीष कुमार (25) दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। पिछले कुछ माह से गांव में ही रह रहा था। उसकी शादी एक साल पहले सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के रमुआपुर निवासी रूबी के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद से ही दोनों के बीच अनबन हो गई थी। ससुराल से मायके गई रूबी वापस नहीं आई। सुलह समझौते का प्रयास भी दोनों के बीच चला रहा था।
विज्ञापन

पूरे विवाद को लेकर आशीष परेशान था। रविवार सुबह उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता अवध नरेश की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अतिरिक्त निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि पत्नी के साथ चल रहे विवाद में मानसिक रूप से परेशान होकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed