{"_id":"64ac5b83ea6bb69433037f14","slug":"mentally-disturbed-married-woman-hanged-herself-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-436-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी, मानसिक रूप से चल रही थी परेशान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी, मानसिक रूप से चल रही थी परेशान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Tue, 11 Jul 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:58 AM IST
सार
कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि प्रीती मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज भी चल रहा था। परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
फांसी का फंदा
- फोटो : फांसी का फंदा
विस्तार
हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में मानसिक रूप से परेशान विवाहिता ने साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रामपुर निवासी सुशील यादव खेती करता है। छह साल पहले उसकी शादी प्रीती (30) से हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी भी है। सोमवार को सुशील अन्य परिजनों के साथ खेत गया हुआ था।
विज्ञापन
दोपहर में प्रीती ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे की छत के कुंडे में साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खेत से आए परिजनों ने प्रीती का शव देखा। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि प्रीती मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज भी चल रहा था। परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
कई बार कर चुकी थी जान देने की कोशिश
सुशील यादव के मुताबिक प्रीती मानसिक रूप से बेहद कमजोर थी। वह कई बार खुदकुशी करने की कोशिश कर चुकी थी। उसका इलाज भी कराया जा रहा था। अनहोनी से बचने के लिए सुशील ने घर के सभी दरवाजों की अंदर से लगी कुंडी भी कटवा दी थी, लेकिन फिर भी सोमवार को घटना हो गई।
विज्ञापन