{"_id":"9c5191db6a035152d496a7acbf46d8da","slug":"memorandum-to-the-adjustment-of-the-remaining-shicshamitron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेष शिक्षामित्रों के भी समायोजन को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेष शिक्षामित्रों के भी समायोजन को ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 26 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की मंशा के अनुरूप जिले में द्वितीय बैच के
विज्ञापन
समस्त शिक्षामित्रों का समायोजन 30 मई तक प्रत्येक दशा में कराने की मांग
को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों और
शिक्षामित्रों ने सोमवार को प्रभारी बीएसए को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान प्रभारी बीएसए राजेश कुमार त्रिपाठी ने जल्द ही समायोजन कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन के बाद जीआईसी परिसर में बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनीराम राजपूत ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप द्वितीय बैच के समस्त शिक्षामित्रों का समायोजन 30 मई तक होना सुनिश्चित किया गया है, जबकि जिले में केवल 1524 शिक्षामित्रों का सहायक पद पर समायोजन हो पाया है।
शेष शिक्षामित्रों के समायोजन को लेकर आश्वासन तो कई मिले, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आज तक शेष शिक्षामित्रों को समायोजन का पत्र नहीं मिल पाया है, इसलिए जल्द से जल्द इनका समायोजन किया जाए, अन्यथा की स्थिति में शिक्षामित्र संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर राजन तिवारी, ललित कुमार, अशोक कुमार, बेचेलाल गुप्ता, अशोक कुमार, राजेश कुमार, बृज प्रताप सिंह, संदीप बाजपेई, अरुण गुप्ता, सर्वेश कुमार आदि मौजूद थे।