{"_id":"61784cbc22b8894bc86913ba","slug":"members-boycotted-the-meeting-hardoi-news-knp660581553","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने किया बैठक का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने किया बैठक का बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। हरदोई नगर पंचायत कछौना के सभासद व अधिशासी अधिकारी का आपसी विवाद मंगलवार को खुलकर सामने आ गया। बोर्ड की बैठक का सभासदों ने बहिष्कार कर दिया। कोरम न पूरा होने के कारण बैठक टल गई।
मंगलवार को नगर पंचायत की बोर्ड बैठक ब्लाक संसाधन केंद्र कछौना में प्रस्तावित थी। बैठक में क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा व पंकज शुक्ल, ब्रह्म कुमार सिंह एवं अनीता गुप्ता नामित सभासद व धर्मेंद्र सिंह सभासद व अध्यक्ष मीनू मौजूद रहीं। जबकि 12 सदस्यों में से 11 सदस्य बैठक में नहीं गए, जिससे कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई।
नामित सभासद ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया है। इसमें सफाई, नगर की भूमि पर अवैध कब्जा, लखनऊ हरदोई मार्ग पर कूड़ा डालने व नगर पंचायत की आय बढ़ाने, जल निकासी की व्यवस्था न होने, तालाबों पर कब्जे हटवाने आदि सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास में सभासदों द्वारा लाभार्थियों से वसूली की जाती है और अपात्रों को पात्र करने का दबाव बनाया जाता है। जिसे न मानने पर बैठक का बहिष्कार किया है।
रेलवेगंज के सभासद अरविंद सिंह व अभय प्रताप सिंह मीना विश्वकर्मा, रंजीत राव, गौतम आदि ने बताया कि वह लोग नगरवासियों की समस्या को लेकर ऑफिस जाते हैं तो उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया जाता है न ही कोई कार्य किए जाते हैं अधिशासी अधिकारी के तानाशाही व्यवहार से क्षुब्ध होकर सभी ने बैठक का बहिष्कार किया है। शीघ्र ही सभी लोग जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखेंगे।