{"_id":"6908f0204468af70dc02b947","slug":"medicine-counters-will-be-open-for-an-extra-hour-in-opd-hardoi-news-c-213-1-hra1004-139744-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ओपीडी में एक घंटे अतिरिक्त खुलेंगे दवा काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ओपीडी में एक घंटे अतिरिक्त खुलेंगे दवा काउंटर
विज्ञापन
- दो बजते ही काउंटर बंद होने से कई मरीज लौटते थे बैरंग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की ओपीडी के दवा काउंटर अब एक घंटा अतिरिक्त खुले रहेंगे। दवा काउंटर अभी तक दो बजते ही बंद हो जाते थे। इससे दो बजे तक चिकित्सीय परामर्श लेकर आने वाले मरीजों को दवाएं नहीं मिल पाती थी। अब समय बढ़ने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
ओपीडी में मरीजों के चिकित्सीय परामर्श का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है। दोपहर दो बजे चिकित्सक मरीज को परामर्श देते हैं। इसके बाद ओपीडी में चिकित्सक मरीज देखना बंद कर देते हैं। चिकित्सकों के लिए दो बजे तक समय निर्धारित है, लेकिन दवा काउंटर के कर्मचारी भी मनमानी करते हैं। दो बजते ही वह भी काउंटर बंद कर देते हैं, फिर भले ही सभी मरीजों को दवाएं मिल पाई हो या नहीं। दवा न मिलने से कई मरीजों को बैरंग होना पड़ रहा था। संवाद न्यूज एजेंसी ने अमर उजाला में भी इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। इस पर ही अब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कार्रवाई कर दवा काउंटर के खुलने का समय तीन बजे तक निर्धारित कर दिया है। प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि मरीजों के बिना दवा लिए लौट जाने के बारे में जानकारी हुई। इसको लेकर ही समय बढ़ा दिया गया है। यदि अब भी काउंटर बंद मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।