{"_id":"641359361e5fca932500b77b","slug":"medical-store-operator-accused-of-robbery-hardoi-news-c-12-1-126268-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Crime: मेडिकल स्टोर संचालक से लूट, चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Crime: मेडिकल स्टोर संचालक से लूट, चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध
Fri, 17 Mar 2023 03:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:56 PM IST
सार
पिहानी थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक ने लूट का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने रोक कर लूट को अंजाम दिया। वहीं,कोतवाल का कहना है कि प्राथमिक जांच में दोनों पक्षों में पूर्व की रंजिश भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक को महमूदपुर व हन्न पसिगवां के बीच बाइक सवार चार लोगों ने लूट लिया। पीड़ित ने एक युवक को पहचानने का दावा कर पुलिस से शिकायत की है। वहीं पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
हन्न पसिगवां निवासी अनूप ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें बताया कि उसका मेडिकल स्टोर गांव महमूदपुर में है। बुधवार शाम वह मेडिकल स्टोर बंद करके बाइक से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में हन्न पासिगवां-महमूदपुर के बीच तीन चार लोगों ने उसकी बाइक रोक ली।
विज्ञापन
उन लोगों ने उसका मोबाइल व नौ हजार रुपये नकदी छीन ली। पीड़ित ने बदमाशों में एक व्यक्ति की पहचान की, जो गांव का ही रहने वाला है। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन